Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण के लिए राजनीतिक दल जल्द बूथ लेवल एजेंट नामित कर दें सहयोग : उपायुक्त
    Headlines

    त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण के लिए राजनीतिक दल जल्द बूथ लेवल एजेंट नामित कर दें सहयोग : उपायुक्त

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2025Updated:September 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उपायुक्त-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
    • घाटशिला क्षेत्र में संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु बूथ लेवल एजेंट नामित होंगे 

    जमशेदपुर. समहारणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में संचालित मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर चर्चा की . उन्होने राजनीतिक दलों से अपील किया कि त्रुटिरहित और स्वच्छ मतदाता सूची निर्माण हेतु सभी दलों का सहयोग अपेक्षित है, अत: यथाशीघ्र बूथ लेवल एजेंट नामित करें जिससे पारदर्शी तरीके से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित किया जा सके . बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं.

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त एकीकृत निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 02.09.2025 को सभी मतदान केन्द्रों में किया गया है . निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 29.09.2025 को निर्धारित है. दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि दिनांक 02.09.2025 से 17.09.2025 तक है. दावे एवं आपत्तियों का निपटारा दिनांक 25.09.2025 तक होगी . उन्होने कहा कि 01.07.2025 को अर्हता तिथि के आधार पर योग्य नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु प्रपत्र-6 में आवेदन कर सकते हैं . नाम संशोधन हेतु प्रपत्र-8 तथा स्थानांतरण/विलोपन हेतु प्रपत्र-7 में आवेदन किया जा सकता है . उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के आवेदन ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in या Voter Helpline App के माध्यम से भी किए जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त संबंधित BLO/ERO/AERO के कार्यालय में भी आवेदन जमा किया जा सकता है .

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Meeting with representatives of political parties was held under the chairmanship of District Election Officer जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026
    Recent Post

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो परमेश्वर कॉलोनी केला बगान में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश विफल, लगाया बोर्ड

    June 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो का सफर होगा महंगा, संघ ने की किराए में 5 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group