Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Hazaribagh : बड़कागांव दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार
Crime

Hazaribagh : बड़कागांव दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. घटना से जुड़ी गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस की SIT ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों के नाम देवकी प्रजापति, शिबु यादव उर्फ पिंटू उर्फ छोटू, महानन्द प्रजापति, दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर, बडु गोप उर्फ सिकन्दर गोप, गोप जी उर्फ घनश्याम यादव, गणेश यादव और राजु प्रजापति बताये गये. सभी आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के रहने वाले हैं.

क्या है पूरा मामला

बीते 06 जुलाई 2025 की शाम बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव की संगीता देवी ने अपने पति दिनेश प्रजापति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. आवेदन में आरोप लगाया गया था कि दिनेश प्रजापति का अपहरण एक लाख रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर किया गया है. अपहरण का इल्जाम कुम्हरडीहा के रहने वाले सुभाष प्रजापति पर लगाया गया था. इस आधार पर थाना कांड संख्या-180/25 दर्ज किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस को 10 जुलाई 2025 को कुम्हरडीहा स्थित एक कुएं से दिनेश प्रजापति का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद गांव में तनाव फैल गया.

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

भीड़ ने की दूसरी हत्या

इसके बाद 11 जुलाई 2025 को दिनेश प्रजापति की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने कुम्हरडीहा गांव में धावा बोल दिया. भीड़ ने मृतक दिनेश के पक्ष में गुस्से का इजहार करते हुए आरोपी सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति को घर से घसीटते हुए बाहर निकाला और शनिवार बाजार टांड़ के बीच पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं, भीड़ ने सुभाष प्रजापति के घर में लूटपाट की और आगजनी भी कर दी. इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर भी हमला किया. इस मामले में कांड संख्या-185/25 दर्ज की गई थी, जिसमें कुल 38 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया.

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने बड़कागांव SDPO पवन कुमार के नेतृत्व में SITका गठन किया गया. छापामारी के क्रम में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group