Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जेलों की सुरक्षा पर प्रशासन दिखायेगी सख्ती, सीसीटीवी से निगरानी और वॉच टावर पर बढ़ेगी सुरक्षाकर्मियों की संख्या
    Headlines

    जेलों की सुरक्षा पर प्रशासन दिखायेगी सख्ती, सीसीटीवी से निगरानी और वॉच टावर पर बढ़ेगी सुरक्षाकर्मियों की संख्या

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक व अन्य संबधित पदाधिकारी हुए शामिल

    जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के कारा परिसरों की समग्र सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थागत आवश्यकताओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चन्द्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएसपी मुख्यालय श्री भोला प्रसाद, जेल उपाधीक्षक समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

    बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला उपकारा में वर्तमान सुरक्षा स्थिति, बुनियादी सुविधाएं, संसाधनों की उपलब्धता एवं संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई. जेल परिसरों के भीतर मौजूद कैदियों के सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उपायुक्त ने कहा कि जेलों की सुरक्षा संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो. सुरक्षा ऑडिट के तहत कारा, उपकारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत जैसे सभी संबंधित स्थलों का औचक निरीक्षण एवं नियमित रेड किया जाय. साथ ही इन सभी स्थलों पर सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच व अनुपालन हो.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैठक में एमजीएम अस्पताल में एक कैदी वार्ड हेतु यथाशीघ्र स्थल चिन्हित करने, तथा जमशेदपुर रेलवे स्टेशन में कोर्ट हाजत के लिए पहल करने का निदेश दिया. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, वॉच टावरों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग में वृद्धि, और जेल परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से समझते हुए समन्वय के साथ कार्य करना होगा, जिससे कारा प्रबंधन अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और अनुशासित बन सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    monitoring will be done through CCTV and the number of security personnel will increase on the watch tower The administration will show strictness on the security of prisons
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group