Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई से मचा हंगामा, लोगों ने कहा- यही हमारी आखिरी उम्मीद
    Headlines

    झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई से मचा हंगामा, लोगों ने कहा- यही हमारी आखिरी उम्मीद

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chatra : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के दंतार गांव में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब प्रशासनिक टीम एक झोलाछाप प्रैक्टिशनर की क्लीनिक सील करने पहुंची. एसडीओ जहूर आलम को सूचना मिली थी कि गांव के मुख्य चौक पर चंदन नामक व्यक्ति अवैध नर्सिंग होम चला रहा है. इसके बाद एसडीओ, बीडीओ निखिल गौरव कच्छप, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके साहा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

    जैसे ही टीम क्लीनिक पर पहुंची, वहां 6 से 7 मरीज मौजूद मिले. पुलिस को देखकर सभी मरीज भाग निकले. इसी बीच क्लीनिक संचालक चंदन भी फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. कार्रवाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और जमकर विरोध करने लगे.

    स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए ग्रामीणों से बचने के लिए अधिकारियों को क्लीनिक के छत की बालकनी में शरण लेनी पड़ी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की कार्रवाई सिर्फ एक धंधा है. पहले प्रमाणपत्र दिया जाता है, फिर छोटी-छोटी कमियों के नाम पर क्लीनिक सील कर दिया जाता है और कुछ समय बाद वही क्लीनिक फिर से खोल दिया जाता है.

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    ग्रामीणों का कहना है कि गांव चारों ओर से नदियों और जंगलों से घिरा हुआ है. यहां गंभीर बीमारियों या दुर्घटनाओं की स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसे में झोलाछाप प्रैक्टिशनर ही लोगों की जान बचाने का काम करता है. उनका कहना था कि प्रशासनिक टीम गांव के इकलौते चिकित्सक को बंद करने आई है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल स्थिति में है.

    ग्रामीणों ने साफ कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न दवाइयां मिलती हैं और न ही नियमित डॉक्टर मौजूद रहते हैं. एंबुलेंस सुविधा भी नाम मात्र की है. ऐसे हालात में यदि विभाग वास्तव में लोगों के हित में कदम उठाना चाहता है, तो सबसे पहले गांव में स्थायी डॉक्टर और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराए. जब तक यह नहीं होता, तब तक प्रैक्टिशनरों पर कार्रवाई सरासर अन्याय है.

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Action on quack clinic created uproar people said- this is our last hope
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group