Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»झारखंड के निजी संस्थानों में BDS-BHMS सीटों का नया आवंटन, 25% राज्य कोटा
Headlines

झारखंड के निजी संस्थानों में BDS-BHMS सीटों का नया आवंटन, 25% राज्य कोटा

News DeskBy News DeskSeptember 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. राज्य के निजी संस्थानों में संचालित बीडीएस तथा बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की 25 प्रतिशत सीटें अब झारखंड के छात्र-छात्राओं से भरी जाएंगी. इसी तरह, 60 प्रतिशत सीटें आल इंडिया कोटे से भरी जाएंगी. शेष 15 प्रतिशत सीटें एनआरआइ कोटे के लिए आरक्षित की गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. साथ ही नामांकन को लेकर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को दिशा-निर्देश जारी कर दी है. सीटों का नए सिरे से किया गया यह आवंटन पहली काउंसलिंग से ही लागू होगा.

विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि पहले, दूसरे एवं तीसरे राउंड की काउंसलिंग में सीटों का यह विभाजन लागू होगा. तीनों राउंड की काउंसलिंग के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर माप अप राउंड की काउंसलिंग आल इंडिया मेरिट लिस्ट से आल इंडिया व एनआरआई की सीटों को आल इंडिया सीट मानते हुए की जाएगी तथा सीटें भरी जाएंगी.

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

माप अप ऑफ राउंड की काउंसलिंग तथा नामांaकन के बीच कम से कम एक सप्ताह का अंतर रखा जाएगा. इस राउंड की काउंसलिंग से नामांकन के बाद भी रिक्त रहने वाली सीटों पर नामांकन के लिए विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी तथा काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे.

एमबीबीएस, बीडीएस तथा बीएचएमएस की दूसरे राउंड की काउंसलिंग स्थगित

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) के निर्देश पर एमबीबीएस, बीडीएस तथा बीएचएम की दूसरे राउंड की काउंसलिंग स्थगित कर दी है. यह काउंसिलिंग छह सितंबर से ही शुरू हो गई थी, जो 19 सितंबर तक होनी थी.

एमसीसी ने कुछ संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाने आदि कारणों से इसे स्थगित किया है. बताते चलें कि इससे पहले भी दूसरे राउंड की काउंसलिंग की तिथि बढ़ाई गई थी. नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: कचरा, पानी और जाम से परेशान आदित्यपुर के लोग, जनकल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने नगर निगम को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group