Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»टाटा स्टील खदान की कन्वेयर बेल्ट में मिला अधकटा शव, रोका गया डिस्पैच
    Crime

    टाटा स्टील खदान की कन्वेयर बेल्ट में मिला अधकटा शव, रोका गया डिस्पैच

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. नोवामुंडी थाना पुलिस के लिए शनिवार की सुबह रहस्यमयी चुनौती बनकर सामने आई, जब टाटा स्टील के डीसीएमपी स्थित कन्वेयर बेल्ट पर अधकटे शव का सिर और दाहिना हाथ बरामद किया गया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

    पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा विभाग की मौजूदगी में शव के हिस्सों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

    जानकारी के मुताबिक, सुबह किसी कर्मी की नजर एलआरपी से बाटमबीन प्लांट तक जाने वाले कन्वेयर बेल्ट पर पड़ी, जहां उसे अधकटे शव का सिर और हाथ दिखाई दिया, तुरंत ही उसने कंपनी के सुरक्षा विभाग को खबर दी.

    सूचना पाकर सुरक्षा विभाग के अधिकारी और नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेराबंदी कर छानबीन शुरू की. पुलिस और सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन शव के शेष अंग नहीं मिल पाए.

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि संभवतः कोई व्यक्ति चोरी की नीयत से परिसर में आया होगा और कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया होगा.

    हालांकि यह भी संभावना है कि मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा हो. पुलिस का कहना है कि यदि मृतक कंपनी का मजदूर होता, तो उसके साथी अवश्य जानकारी देते.

    घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से कन्वेयर बेल्ट से लौह अयस्क का डिस्पैच रोक दिया. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव के अंग बरामद कर प्राथमिकी दर्ज की है.

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और राज छिपा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A half-decomposed body found in the conveyor belt of Tata Steel mine dispatch stopped
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में दिन-रात चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 917 बेटिकट यात्रियों से वसूला 6.60 लाख का जुर्माना

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group