Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट पर झारखंड पुलिस, डीजीपी ने पुलिस को दिए कई निर्देश
    Headlines

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट पर झारखंड पुलिस, डीजीपी ने पुलिस को दिए कई निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • हर पल एक्टिव रहेगा नियंत्रण कक्ष, जबरन चंदा वसूली और अवैध कारोबार पर रोक
    • भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस को कई निर्देश, जुलूस और विसर्जन की विशेष तैयारी

    Ranchi : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, क्षेत्रीय डीआईजी, एसएसपी और जिले के एसपी शामिल हुए. बैठक में निर्देश दिया गया कि राज्य के सभी पूजा पंडालों (लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी) का सत्यापन किया जाए. संवेदनशील पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवा और अग्निशमन दल को भी तैनात किया जाएगा.

    त्योहारों के दौरान प्रत्येक जिले में 24×7 नियंत्रण कक्ष काम करेगा. बलों की तैनाती में आला पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे. पुलिस बलों को दंगा-रोधी संसाधनों से लैस करने और भोजन, पानी व आवास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए. क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉन्स टीम) को भी हर समय सजग रहने का आदेश मिला है.

    डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही अवैध वधशाला और पशु कारोबारियों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया है. जिले स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई और अवैध गतिविधियों के खिलाफ छापेमारी तेज़ करने को कहा गया.

    सोशल मीडिया और अफवाह पर सख्ती

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. डीजीपी ने निर्देश दिया कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द पर कोई आंच न आए.

    विजयादशमी और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए जुलूस मार्गों का सत्यापन अनिवार्य किया गया है. विवादित स्थलों और धार्मिक स्थलों के पास अतिरिक्त बल और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे. जुलूस की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी होगी. साथ ही उत्तेजक गानों पर रोक और विसर्जन स्थल पर भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे.

    डीजीपी ने कहा कि रावण दहन और मूर्ति विसर्जन जैसे आयोजनों में भारी भीड़ रहती है. इसमें महिला, बच्चे और बुजुर्ग अधिक संख्या में होते हैं, इसलिए भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतज़ाम जरूरी हैं. भगदड़ जैसी घटनाओं से बचाव को प्राथमिकता दी जाएगी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    अधिकारियों की मौजूदगी
    इस बैठक में एडीजी प्रिया दूबे, आईजी प्रभात कुमार, आईजी अभियान डॉ. माईकलराज एस., डीआईजी एस. कार्तिक, डीआईजी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी अभियान अमित रेणु, एसपी विशेष शाखा मूमल राजपुरोहित सहित राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय व जिला पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DGP gave many instructions to police Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Jharkhand police on alert regarding Durga Puja झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group