Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, चमोली में 12 मकान ध्वस्त, 8 लोग लापता
    Headlines

    उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, चमोली में 12 मकान ध्वस्त, 8 लोग लापता

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    DEHRADUN : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं. देहरादून के बाद अब चमोली जिले में भी बीती देर रात भारी तबाही देखने को मिली. नंदानगर क्षेत्र के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा गांवों में रात करीब 2:30 बजे बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

    मिली जानकारी के अनुसार मलबा आने से करीब 12 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. अकेले कुंतरी लंगाफली वार्ड में 6 मकान मलबे में दब गए. हादसे के बाद 8 लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि 2 लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है. कई जगहों पर घरों का नामोनिशान मिट गया है और लोग बेघर होकर सड़कों पर आ गए हैं.

    जिला प्रशासन ने बताया कि भारी मलबे और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में परेशानी हो रही है. तहसीलदार राकेश देवली के अनुसार, प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों के लिए रवाना कर दी गई हैं.

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    SDRF की टीम नंदप्रयाग पहुंच चुकी है, जबकि NDRF की टीम गोचर से रवाना हो गई है. सीएमओ कार्यालय ने जानकारी दी है कि मौके पर मेडिकल टीम और तीन 108 एम्बुलेंस भी भेजी गई हैं.

    धुर्मा गांव में भी 4-5 मकानों को नुकसान हुआ है. वहीं, मोक्ष नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से आसपास के इलाकों में डर का माहौल है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उफनती नदी, टूटी सड़कें और मलबा साफ देखा जा सकता है.

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अब तक 10-12 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और यह संख्या बढ़ सकती है. कई दुकानें भी प्रभावित हुई हैं. उन्होंने कहा, “हम जेसीबी की मदद से रास्ते खोलने की कोशिश कर रहे हैं. उम्मीद है कि अगले 30-45 मिनट में राहत दल मौके तक पहुंच जाएंगे. लोगों को राहत केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है.”

    गौरतलब है कि नंदानगर क्षेत्र में करीब 10 दिन पहले भी बादल फटने की घटना हुई थी, और इस साल चमोली जिला राज्य का सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका बनकर उभरा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    12 houses destroyed in Chamoli 8 people missing Heavy rain and cloudburst wreak havoc in Uttarakhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group