Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में मौसम बदल रहा मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार
    Headlines

    झारखंड में मौसम बदल रहा मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ इलाकों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

    बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा.

    मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में राज्य के उत्तर-पूर्वी और उत्तरी-मध्य भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    22 सितंबर से मौसम हो सकता है शुष्क

    मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 सितंबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा. हालांकि 22 सितंबर के बाद मौसम के शुष्क होने के आसार हैं. फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बने ऊपरी वायु चक्रवात का असर झारखंड पर भी पड़ सकता है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    rain is expected in the next two days. Weather is changing in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group