


Ranchi : जेपी जनता दल ने अधिवक्ता रेखा सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है. साथ ही उन्हें बिहार और झारखंड का राज्य प्रभारी भी बनाया गया है. पार्टी नेतृत्व ने कहा कि रेखा सिंह लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं. संगठन के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जेपी जनता दल के अध्यक्ष पंकज सहाय ने रेखा सिंह की नियुक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि रेखा सिंह के नेतृत्व में बिहार और झारखंड में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी. वे जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी.
वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर रेखा सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को आगे बढ़ाने का काम करूंगी. जनता की आवाज को मजबूती से मंच तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
रेखा सिंह की नियुक्ति से जेपी जनता दल को बिहार और झारखंड में संगठनात्मक विस्तार और जनमुद्दों को उठाने में नई ताकत मिलने की उम्मीद है.



