Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»आरएसएस के शताब्दी समारोह में स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को देंगे कार्यों की जानकारी
    Headlines

    आरएसएस के शताब्दी समारोह में स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को देंगे कार्यों की जानकारी

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की थी. कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से वे दुखी थे. वे दो बार जेल भी गए परंतु उन्हें लगा कि हिंदू जब तक सशक्त नहीं होगा, समस्याएं बनी रहेंगी.

    उसके बाद अपने साथियों के साथ विचार करके आरएसएस की स्थापना की. महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ के स्वयंसेवकों को समाज में काफी कुछ सुनना पड़ा. प्रतिबंध भी लगा. परिस्थितियां बदली और संघ कार्य पूरे भारत में फैल गया. संघ के शताब्दी वर्ष में समाज संघ को पूरी तरह स्वीकार्य कर चुका है.

    बिट्टू मंगलवार को लातेहार के चंदवा में आरएसएस के शताब्दी समारोह उत्सव को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश विभाजन के समय संघ के स्वयंसेवकों ने पाकिस्तान से आने वाले शरणार्थियों की काफी मदद की. हजारों लोगों के जान बचाए. झारखंड में भी स्वयंसेवकों ने काफी मदद की.

    उन्होंने कहा कि संघ कार्य सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बने, इसके लिए शताब्दी वर्ष में कई कार्य लिए गए हैं. स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ के बारे में लोगों को बताएंगे. सामाजिक सदभाव बैठकें होंगी, सभी बस्तियों व मंडलों में हिंदू सम्मेलन होगा और युवाओं के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. अगले एक वर्ष तक इस कार्य में स्वयंसेवक लगेंगे.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    संघ के शताब्दी समारोह को लेकर स्वयंसेवकों में काफी उत्साह है. सभी मंडलों व बस्तियों में आयोजन किया जा रहा है. पथसंचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हो रहे हैं. विविध संगठनों में कार्य करने वाले लोग भी पूर्ण गणवेश में शामिल हो रहे हैं.

    झारखंड में मंगलवार को दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम हुए. दो अक्टूबर को नागपुर में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शामिल होंगे. सरसंघचालक मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे. अलग-अलग माध्यमों से इसके लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है.

    मंगलवार को रांची में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुटे बस्ती में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महानगर कार्यवाह दीपक पांडेय ने स्वदेशी पर जोर दिया. कहा, इसे अपनाने की जरूरत है. स्वदेशी भाषा, भूषा, भजन, भोजन, भवन और भ्रमण को बढ़ावा देने की जरूरत है. कोई भी भाषा समाज को जोड़ने के लिए है, तोड़ने के लिए नहीं.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    उन्होंने कहा कि भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए हमें अपनी विसंगतियों को दूर करना होगा. शक्ति की साधना सबके लिए अनिवार्य है. दो अक्टूबर विजयादशमी के दिन कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कई स्थानों पर पथसंचलन भी निकाले जाएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Volunteers will go door to door to provide information during the centenary celebrations of the RSS. झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group