Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»सारंडा में वाइल्डलाइफ सेंचुरी के विरोध में हुई आमसभा, मंत्री ने कहा – जनता की भावनाओं को सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचाएगी सरकार
    Headlines

    सारंडा में वाइल्डलाइफ सेंचुरी के विरोध में हुई आमसभा, मंत्री ने कहा – जनता की भावनाओं को सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचाएगी सरकार

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने के प्रस्ताव के विरोध में झारखंड सरकार की ओर से गुरुवार को रोवांम फुटबॉल मैदान में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 2500 ग्रामीणों ने भाग लिया और तीन घंटे तक लगातार अपनी राय रखी. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि सेंचुरी बनने से उनकी संस्कृति, परंपरा और आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा.

    कार्यक्रम की शुरुआत सारंडा डीएफओ अभिरूप सिन्हा के संबोधन से हुई. उन्होंने बताया कि इस आमसभा का उद्देश्य ग्रामीणों की राय लेकर उसे सरकार तक पहुंचाना है. इसके बाद क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने क्रमवार अपने विचार रखे. मानकी सारंडा पीढ़ लगुड़ा देवगम ने कहा कि यदि सेंचुरी बनती है तो पहले ग्रामीणों के विकास और पुनर्वास की गारंटी दी जानी चाहिए. रोवांम के रामो सिद्धू ने खदानों द्वारा जंगल और नदी-नालों को बर्बाद करने पर नाराजगी जताई और कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है.

    पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर चांपिया ने ग्रामसभा की अनुमति के बिना सेंचुरी के औचित्य पर सवाल उठाया. अमर सिंह सिद्धू ने कहा कि सेंचुरी बनने से आदिवासी परंपराएं समाप्त हो जाएंगी. मुंडा रोवांम बुद्धराम सिद्धू, मदन सिद्धू और जयराम कुरकुद ने भी कहा कि निर्णय से पहले ग्रामसभा आयोजित होनी चाहिए थी. कृष्णा टोपनो, सुरेश चांपिया, महिला पंचायत समिति सदस्य तारासोय, मोताय सिद्धू, बुधराम लागुरी, गुलयान चांपिया, कपिलेश्वर दोंगो, सादो चांपिया, राजेश पूर्ति, सुधीर कंडूलना, गेबरल चांपिया और अन्य ग्रामीणों ने भी सेंचुरी निर्माण का विरोध किया.

    मानकी घाटकुरी सुरेश चांपिया ने मंच से तीर-धनुष उठाकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया और सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी दी. वक्ताओं ने वन विभाग और खनन कंपनियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं अब भी दूर की बात हैं.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    सभा की अध्यक्षता समिति के सदस्य सह मंत्री दीपक बिरुवा ने की. उन्होंने कहा कि सारंडा के ग्रामीणों की भावनाएं, सांस्कृतिक परंपराएं और आजीविका की विधि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करती है और जनता की राय सर्वोपरि है.

    मौके पर सांसद जोबा माझी, विधायक सोनाराम सिंकू, विधायक जगत माझी, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सोरेन, उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सारंडा डीएफओ अभिरूप सिन्हा, मनोहरपुर एसडीओ महेन्द्र छोटन उरांव, एपीआरओ सचिन कुमार, किरीबुरु एसडीपीओ अजय करकेट्टा, गुवा थाना प्रभारी नितीश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे. मौसम की खराबी के कारण मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव और मंत्री दीपिका पांडे सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके.

    झामुमो प्रतिनिधियों में अभिषेक सिंकू, जीतेन महतो, आनंद सिंह, मो. तबारक, चंद्रशेखर दास, जेसाय मार्डी, सोनू सिरका, सोनाराम देवगम, विश्वनाथ बाड़ा, बंदना उरांव, दुर्गा चरण देवगम, मनोज लागुरी, विपिन पूर्ति, कमरान रज़ा, बामिया पूर्ति और मंगल कुम्हार उपस्थित थे.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    कार्यक्रम का संचालन खूंटपानी बीडीओ धनंजय पाठक ने किया. सभा के निष्कर्ष में कहा गया कि सारंडा में विकास और अधिकारों के बीच संतुलन आवश्यक है. ग्रामीणों ने एकमत से कहा कि बिना ग्रामसभा की सहमति सेंचुरी निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A public meeting was held in Saranda to protest against the wildlife sanctuary Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news the minister said – the government will convey the sentiments of the people to the Supreme Court. जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group