Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रेलवे : 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी 2026 तक रहेगा प्रभावित, यात्रा से पहले देख लें सूची
    Headlines

    रेलवे : 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी 2026 तक रहेगा प्रभावित, यात्रा से पहले देख लें सूची

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2025Updated:October 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 11 अक्टूबर 2024 से 20 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाने की घोषणा की है. यह फैसला राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला के बीच रेल पटरियों की मरम्मत और तकनीकी कामों के चलते लिया गया है. इन कार्यों को टीआरटी मशीनों की मदद से पूरा किया जाएगा.

    रेल विभाग के अनुसार, ट्रैक मरम्मत का काम हर दिन सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा. इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ का मार्ग बदला जाएगा.

    रद्द की जाने वाली ट्रेनों में साउथ बिहार एक्सप्रेस, इटवारी टाटा एक्सप्रेस, हटिया पुरी एक्सप्रेस, राउरकेला जगदलपुर एक्सप्रेस और राउरकेला नुआपाड़ा पैसेंजर समेत कुल 16 ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों की सेवाएं अलग-अलग तिथियों पर प्रभावित होंगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा, यानी वे अपने सामान्य रूट से पहले ही समाप्त हो जाएंगी या वहीं से शुरू होंगी. वहीं, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो.

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC ऐप से अवश्य जांच लें.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2026 check the list before travelling Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Railways: Operation of 16 passenger trains will be affected till January 20 जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group