Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»बैंक खाते से 10.75 लाख उड़ाने वाले को पुलिस ने मणिपुर से धर दबोचा
    Crime

    बैंक खाते से 10.75 लाख उड़ाने वाले को पुलिस ने मणिपुर से धर दबोचा

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2025Updated:October 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gumla: जिले की पुलिस ने 10.75 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक आरोपी को मणिपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान लुकराम दिनेश मेतई (उम्र 19 वर्ष), पिता जुकाराम देवान मेतई, निवासी खरासोन गाला लेकई, थाना लामलाई, जिला इंफाल पूर्व, मणिपुर के रूप में हुई है.

    यह कार्रवाई गुमला के अम्बेडकर नगर निवासी अमरूदिन खान की शिकायत के बाद की गई. खान ने गुमला थाना में आवेदन देकर बताया था कि उसके एचडीएफसी बैंक के खातों से 8.45 लाख रुपये की ठगी हुई है. जांच में पता चला कि कुल 10.75 लाख रुपये मणिपुर के इंफाल स्थित यूको बैंक, लालालोन ब्रांच के एक खाते में ट्रांसफर किए गए थे.

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई जिसमें एसडीपीओ गुमला, थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम वर्मा और सशस्त्र बल शामिल थे. इस टीम ने मणिपुर जाकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    आरोपी ने 11 सितंबर 2025 को अपने नाम के चेक से आठ लाख रुपये यूको बैंक खाते से निकाले थे. पूछताछ में उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने 9 अक्टूबर 2025 को उसे इंफाल कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर गुमला लाकर जेल भेज दिया.

    गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, एक बाइक, तीन एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक-चेकबुक, सीसीटीवी फुटेज और 245 रुपये नकद बरामद किए हैं.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Police arrested a man from Manipur who allegedly siphoned off Rs 10.75 lakh from a bank account. झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group