Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»घाटशिला उपचुनाव : प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली राजनीतिक प्रचार सामग्रियों की होगी कड़ी निगरानी
    Headlines

    घाटशिला उपचुनाव : प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली राजनीतिक प्रचार सामग्रियों की होगी कड़ी निगरानी

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, दिये कई दिशा-निर्देश 

    Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने जिले के जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल (C-VIGIL) कंट्रोल रूम और एमसीएमसी (Media Certification and Monitoring Committee) कोषांग का निरीक्षण किया.

    निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने चुनाव संबंधी शिकायतों की प्राप्ति, पंजीकरण और त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत या सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए.

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि C-VIGIL मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिकों द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. सत्यापन उपरांत कार्रवाई की रिपोर्ट तुरंत पोर्टल पर अपलोड की जाए. साथ ही, आम नागरिकों को इस ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए ताकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एमसीएमसी टीम को निर्देश दिया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली राजनीतिक प्रचार सामग्रियों पर कड़ी नजर रखी जाए. किसी भी विज्ञापन को प्रमाणीकरण के बिना प्रकाशित या प्रसारित न किया जाए. साथ ही सभी शिकायतों, स्वीकृतियों और अनुमोदन से संबंधित अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने के निर्देश भी दिए गए.

    इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीएसपी सीसीआर, सहायक प्रभारी पदाधिकारी अल्का पन्ना, सुजीत बारी, अंकित कुमार सिंह (सहायक प्रभारी, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग) सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    electronic and social media will be strictly monitored. Ghatshila by-election: Political propaganda material circulated on print Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group