Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»IICM NEWS: आईआईसीएम श्रमिक संघ की बैठक में प्रबंधन के रवैये पर गहरा आक्रोश, अजय राय ने कहा—कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
Headlines

IICM NEWS: आईआईसीएम श्रमिक संघ की बैठक में प्रबंधन के रवैये पर गहरा आक्रोश, अजय राय ने कहा—कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

News DeskBy News DeskOctober 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

रांची। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।.

बैठक में संस्थान के कर्मचारियों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई. विशेष रूप से पिछले दिनों प्रबंधन द्वारा किए गए दो महीने के शॉर्ट टेंडर का मामला बैठक का प्रमुख विषय रहा, जिसके तहत काम तो कर्मचारियों से लिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है.इस मुद्दे पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तीव्र असंतोष प्रकट किया और इसे कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय बताया.

बैठक में यह भी बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आईआईसीएम प्रबंधन ने अब तक कर्मियों के रेगुलराइजेशन (स्थायीकरण) की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. यह स्थिति न केवल न्यायिक आदेशों की अवहेलना है, बल्कि इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है.

संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इस अवसर पर कहा कि “आईआईसीएम प्रबंधन का रवैया पूरी तरह तुगलकशाही और मनमाना होता जा रहा है. रेगुलराइजेशन तो दूर, अभी तक कर्मचारियों को उनका कोल वेज (Coal Wage) तक नहीं दिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.”

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

उन्होंने आगे कहा कि “संस्थान के कर्मियों ने हमेशा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया है, लेकिन प्रबंधन उनकी मेहनत और अधिकारों की अनदेखी कर रहा है.अगर जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो संघ व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा.”

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि अगर जल्द ही बकाया भुगतान, कोल वेज और रेगुलराइजेशन की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई, तो संघ इस मामले को उच्च स्तर तक ले जाएगा और आवश्यक होने पर श्रम विभाग एवं न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया जाएगा.

संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का शोषण अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा गया कि वे तुरंत कर्मियों के हित में ठोस पहल करें, अन्यथा संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा.

बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि आईआईसीएम के श्रमिकों के हक की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाया जाएगा.

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

इस बैठक के माध्यम से आईआईसीएम श्रमिक संघ ने एक बार फिर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपने सदस्यों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार है.

आज की बैठक में मनोज कुमार सिंह रमेश साहू ,इस्लाम खान ,वीर बहादुर सिंह ,आलोक झा,अक्षय बेहरा, प्रीत यादव,उत्तम कुमार ,मकदली कुजूर,राजेश तिर्की ,मदीना खातून,ज्योति खलखो,निर्मला किस्पोट्टा, शशि देवी,अनीता तिग्गा,अनुपमा साहू,पूनम तिर्की,राहिल कुजूर,लखी लिंडा,शिला बंडो सहित अन्य शामिल हुए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026
Recent Post

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026

MGM अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर मिला लावारिस शव, दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान

October 26, 2026

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- ‘सत्ता से मोदी का बाप भी जाएगा’, एनडीए नेताओं ने की निंदा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group