Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Election: मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हिंसक झड़प, गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या, समर्थकों ने अनंत सिंह पर लगाये आरोप
    Bihar

    Bihar Election: मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हिंसक झड़प, गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या, समर्थकों ने अनंत सिंह पर लगाये आरोप

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mokama.पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर मोकामा में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प में जन सुराज पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थक और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार दुलार चंद किसी समय में बिहार की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं के करीबी माने जाते थे. पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त यादव चुनाव प्रचार में शामिल थे, तभी प्रतिद्वंद्वी दल के समर्थकों के साथ झड़प हो गई, जिसके दौरान उन्हें गोली लगी. यादव हाल के दिनों में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े स्थानीय उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि मोकामा टाल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान एक उम्मीदवार के समर्थक की मौत हो गई.

    घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि शव पुलिस को नहीं सौंपा गया है. उसकी मौत गोली लगने से हुई या दुर्घटनावश हुई, इसका पता शव मिलने के बाद ही चल पाएगा. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुलारचंद यादव की मौत उस समय हुई जब वह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे.
    पटना जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “दुलार चंद यादव, जिनका नाम कई आपराधिक मामलों में दर्ज है, के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से संवाददाताओ द्वारा घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा, हमारी पार्टी की एक टीम मौके पर है. जैसे ही हमें कुछ जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने संवाददाताओ से कहा, मोकेमा में हमारे उम्मीदवार दिवंगत दुलार चंद यादव के भतीजे हैं. जब हमारे उम्मीदवार के काफिले पर आनंद सिंह के समर्थकों ने हमला किया, तो यादव (जो स्वयं क्षेत्र के जाने-माने राजनीतिक नेता थे) बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन उन्हें गोली मार दी गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने यादव को अपनी कार के पहियों के नीचे कुचल दिया.उन्होंने दावा किया, पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। इस तरह का कोई भी प्रयास राज्य भर में हमारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा करेगा.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “बिहार में बंदूकधारी गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं. यह राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 20 साल पहले की बातें करना बंद करना चाहिए और हमें बताना चाहिए कि राजग किस तरह का शासन लेकर आया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: Violent clashes during election campaign in Mokama Bihar Election: मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हिंसक झड़प gangster-turned-politician Dularchand Yadav murdered supporters blame Anant Singh गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या समर्थकों ने अनंत सिंह पर लगाये आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group