Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand BJP Protest:.चाईबासा में पांच बच्चों के एचआईवी संक्रमित होने की घटना को लेकर भाजपा ने राज्यभर में सदर अस्पतालों के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा
Headlines

Jharkhand BJP Protest:.चाईबासा में पांच बच्चों के एचआईवी संक्रमित होने की घटना को लेकर भाजपा ने राज्यभर में सदर अस्पतालों के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा

News DeskBy News DeskNovember 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur/Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में रक्ताधान (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) के बाद थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों के कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित होने की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को हटाने की मांग की. पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न सदर अस्पतालों के बाहर प्रदर्शन किया और झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा की सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम इकाइयों ने भी सदर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपे.

दरअसल, थैलेसीमिया पीड़ित सात-वर्षीय एक बच्चे के परिवार ने 24 अक्टूबर को आरोप लगाया था कि पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित ‘ब्लड बैंक’ ने एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया था. रांची से आई पांच-सदस्यीय चिकित्सा टीम ने 26 अक्टूबर को जांच के दौरान पाया कि एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के बाद चार और बच्चे ‘एचआईवी पॉजिटिव’ पाए गए.

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

इधर, भाजपा की रांची महानगर समिति ने स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया, जिसमें स्थानीय विधायक सी.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की हालत खराब हो गई है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया गया. इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.’

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ‘पैसा इकट्ठा करने’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की उपेक्षा कर रही है. भाजपा नेता ने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्री अपने रिश्तेदारों को ठेके देने और पैसा इकट्ठा करने में व्यस्त हैं. हम मांग करते हैं कि उन्हें तुरंत स्वास्थ्य विभाग से हटाया जाए.’ उन्होंने यह भी कहा कि यह मुद्दा विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में भी उठाया जाएगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group