Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Dicision on Street Dog: आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट 7 नवंबर को सुनाएगा फैसला, सुनवाई में झारखंड समेत कई राज्यों के मुख्य सचिव रहे मौजूद
Headlines

Dicision on Street Dog: आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट 7 नवंबर को सुनाएगा फैसला, सुनवाई में झारखंड समेत कई राज्यों के मुख्य सचिव रहे मौजूद

News DeskBy News DeskNovember 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आवारा कुत्तों के मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि वह सात नवंबर को आदेश पारित करेगा. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने इस बात पर संज्ञान लिया कि अधिकतर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव उसके समक्ष उपस्थित हैं. न्यायालय ने केरल के मुख्य सचिव द्वारा दायर छूट के अनुरोध वाले आवेदन को अनुमति दे दी और इस बात को संज्ञान में लिया कि प्रधान सचिव अदालत में उपस्थित हैं. पीठ ने कहा कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को इस मामले में पक्षकार बनाया जाए.
सुनवाई शुरू होने पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि अधिकतर राज्यों ने इस मामले में अपने अनुपालन हलफनामे दाखिल कर दिए हैं.

पीठ ने कहा, ‘फैसले के लिए सात नवंबर की तारीख सूचीबद्ध की जाए. उच्चतम न्यायालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों की प्रत्यक्ष उपस्थिति अब जरूरी नहीं है. हालांकि पीठ ने कहा कि आदेशों के अनुपालन में चूक होने पर मुख्य सचिवों की उपस्थिति फिर से आवश्यक हो जाएगी. शीर्ष अदालत ने 27 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करते हुए पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को तीन नवंबर को उसके समक्ष उपस्थित होकर यह बताने का निर्देश दिया था कि अदालत के 22 अगस्त के आदेश के बावजूद अनुपालन हलफनामे क्यों नहीं दायर किए गए.

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

शीर्ष अदालत ने 22 अगस्त को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों के अनुपालन के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में पूछा था. पीठ ने अपने आदेश का पालन नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि 27 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को छोड़कर किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ने अनुपालन हलफनामे दायर नहीं किए थे.
न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि मुख्य सचिवों को न्यायालय में उपस्थित होकर यह बताना होगा कि उन्होंने अनुपालन हलफनामा क्यों नहीं दाखिल किया.

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

शीर्ष अदालत ने 27 अक्टूबर को इस मामले में अनुपालन हलफनामा दाखिल नहीं करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फटकार लगाई थी और कहा था कि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं और विदेशों में देश का ‘‘मान’’ कम हो रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026
Recent Post

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026

Potka Block Office में विधायक संजीव सरदार की अनोखी जांच… गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे, लेटलतीफी पर कर्मचारियों को माला पहनाकर दी हिदायत

October 14, 2026

Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group