Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»मुसाबनी में खड़े डंपर से टकराई स्कूटी, तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक
    Crime

    मुसाबनी में खड़े डंपर से टकराई स्कूटी, तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर यूनियन बैंक के पास खड़ी एक खराब हाइवा (डंपर) से स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी पर सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक डंपर तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था. नियम विरुद्ध तरीके से खड़े इस डंपर की न तो पार्किंग लाइट जल रही थी और न ही वहां कोई संकेतक लगाया गया था. अंधेरा होने के कारण तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक खड़े डंपर को देख नहीं पाए और स्कूटी सीधे डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

    इस हादसे में मरने वालों की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव (बाधाडीह टोला) निवासी रोहित कर्मकार (23) और उसके सगे भाई समीर कर्मकार (17) के रूप में हुई है. तीसरा मृतक उनका पड़ोसी राज गोप (18) है. वहीं, इन दोनों भाइयों का बड़ा भाई राहुल कर्मकार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है. राहुल का उपचार जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल राहुल को तत्काल अपनी गाड़ी से केंदाडीह अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. मृतकों के शवों को दो एंबुलेंस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है. देर रात होने के कारण शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

    बताया जा रहा है कि चारों युवक मुसाबनी में अपने किसी रिश्तेदार के घर आए थे और वापस लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गए. अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है. एक ही परिवार के दो बेटों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    killing three friends Musabani one in critical condition scooter collided with a parked dump truck
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील की फैक्ट्री से होकर नदी में गिरने वाले बड़े नालों का दूषित बहिस्राव,नदी के प्रदूषण और मछलियों के मरने का कारण – सरयू राय

    April 2, 2026

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

    March 13, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 992.53 अंक टूटा

    March 12, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group