Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीर निवासी 55 साल का अधेड़ पकड़ा गया
    Crime

    अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीर निवासी 55 साल का अधेड़ पकड़ा गया

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लखनऊ. अयोध्या के राम मंदिर में एक 55 साल के कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की. जैसे ही उसने नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया, तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसको पकड़ लिया. इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा. पूछताछ में उसने अपना नाम अबु अहद शेख बताया. वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं. अबु अहद शेख से राम मंदिर परिसर में बने पुलिस कंट्रोल रूम में पूछताछ की गई कि वो अयोध्या क्यों आया था?

    उसने जो बयान दिए हैं, उन्हें क्रॉस करने के लिए राम मंदिर पथ और रेलवे स्टेशन के CCTV देखे जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये संदिग्ध व्यक्ति बिहार के रास्ते यूपी के आगरा और फिर अयोध्या पहुंचा. वहीं शेख के बेटे का दावा है कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ है.

    हालांकि, शुरुआत में 3 लोगों के मंदिर कैंपस से पकड़ने की जानकारी आई थी. वहीं, अयोध्या के SSP गौरव ग्रोवर ने कहा- हमारे पास 1 ही व्यक्ति है. वह नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहा था. सिक्योरिटी गार्ड ने उसको पकड़ लिया है. कश्मीर में उसके परिवार से संपर्क किया गया है. अबु अहद शेख राम मंदिर के गेट D1 से घुसा. इसके बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया. पुलिसवालों ने उसे उसे ऐसा करते देखते ही हिरासत में ले लिया.

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    दरअसल, राम मंदिर में एंट्री करने के दौरान सिर्फ चेकिंग होती है. आधार कार्ड या किसी अन्य परिचय पत्र को चेक नहीं किया जाता. इसी का फायदा उठाकर अबु अहद शेख राम मंदिर परिसर में एंट्री कर गया. इसके बाद वह सीता रसोई तक जा पहुंचा, जो मुख्य मंदिर से सिर्फ 200 मीटर दूर है. यहां नमाज पढ़ने की कोशिश की.

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया- सुरक्षाकर्मियों ने जब अबु अहद शेख को रोका, तो उसने नारेबाजी शुरू कर दी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं. हालांकि, इस मामले पर राम मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है.वहीं, SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया- मंदिर परिसर से पकड़े गए अबु अहद शेख के पास से आधार कार्ड मिला है.

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    सीसीटीवी फुटेज निकालकर एक-एक चीज की पड़ताल की जा रही है. वह परकोटे के पास कपड़ा बिछाने लगा. सुरक्षाकर्मियों को कुछ शक हुआ. इसके बाद उस पर निगाह रखी गई. इसी बीच वह अचानक नमाज पढ़ने के अंदाज में बैठने लगा. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. सभी जांच एजेंसियां उसकी बताई गई जानकारी के आधार पर वेरिफिकेशन कर रही हैं.

    जब उससे पूछताछ की गई, तब उसने कहानी सुनाई कि वो आगरा कैंट से अयोध्या की ट्रेन पकड़कर शनिवार दोपहर यहां आया था. इसके बाद राम मंदिर में पहुंचकर भगवान राम का दर्शन किया. नमाज का समय हो चुका था, इसलिए परिसर में एकांत देखकर नमाज पढ़ने लगा था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    apprehended for attempting to offer prayers Kashmir was apprehended for attempting to offer prayers at the yodhya Ram Temple.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्णिमा साहू ने जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    July 19, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 12, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    July 23, 2026

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    July 23, 2026

    Dengu vaccine approval: डेंगू के अपने पहले टीके ‘क्यूडेंगा’ को सरकार ने दी मंजूरी, WHO के अलावा 42 देश दे चुके हैं मंजूरी, 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को लगेगा यह टीका

    July 23, 2026

    Road Accident: NH 22 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एसयूवी के घर में घुस जाने से दो लोगों की मौत

    July 23, 2026

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group