Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan:उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने की राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
    Headlines

    Seraikella-kharsawan:उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने की राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskMay 7, 2026Updated:May 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न अंचलों में लंबित म्यूटेशन, सीमांकन, सक्सेशन, परिशोधन एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना वैध कारण किसी भी आवेदन को निरस्त नहीं किया जाए तथा जिन मामलों में आवेदन अस्वीकृत किए जाते हैं, उनमें स्पष्ट कारण अंकित कर संबंधित आवेदकों को सूचित करना अनिवार्य होगा।

    बैठक के दौरान भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन पोर्टल आधारित कार्यवाही में तेजी लाने एवं राजस्व मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि लंबित मामलों के कारण आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित लंबित मुआवजा भुगतान मामलों की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के प्रति जवाबदेही तय करने की बात भी कही गई।

    बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अंचल स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने तथा लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dc seraikella kharsawan news Jharkhand news Kharsawan News nitesh kumar Rajswya evem bhumi sudhar ki samikcha bithak me dc seraikella kharsawan ne diya aadesh seraikella kharsawan news viral news seraikella
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    May 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

    May 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :जमशेदपुर FC के पांचवें स्थान पर रहने के बाद ओवेन कॉयल की नज़रें अगले सीज़न में और बेहतर क्वालिटी के साथ खेलने पर

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित है भाजपा : चम्पाई सोरेन

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group