Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा
    Headlines

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad News:  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद, गोविंदपुर का संगठनात्मक दौरा किया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संदीप मुरारका तथा अजय कुमार भालोटिया भी शामिल रहे.

    दौरे के क्रम में युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री संजीव कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी केदारनाथ मित्तल से शिष्टाचार भेंट कर संगठन के विस्तार एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया.

    बैठक का प्रमुख विषय देशभर में प्रदेश स्तर पर युवा इकाइयों का गठन एवं संगठन को मजबूत बनाना रहा. विचार-विमर्श के उपरांत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि युवा इकाई में सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा. प्रत्येक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को 4–5 राज्यों का प्रभार सौंपा जाएगा, जिससे संगठन का कार्य अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके.

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का दायित्व होगा कि वे अपने अधीन प्रदेशों में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठनात्मक विस्तार को गति दें, नए सदस्यों को जोड़ें, प्रदेश एवं जिला इकाइयों में योग्य अध्यक्षों के मनोनयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं तथा उन्हें अपनी कार्यकारिणी एवं समितियों का गठन करने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान करें. साथ ही जिला, नगर एवं ग्राम स्तर तक संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के लिए नियमित संपर्क एवं समन्वय स्थापित करेंगे.

    राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सक्रिय इकाइयों और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है. युवा नेतृत्व को अधिक अवसर देकर संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान की जाएगी, जिससे देशभर में अग्रवाल समाज का संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बन सके.

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी होती है. उन्होंने कहा कि नई कार्ययोजना के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक, संगठनात्मक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    akhil bhartiya agrawal sammeelan ke rashytria adyakch basant mittal aur jharkhand pradesh adyakch sandeep murarka ka dhanbad doura Dhanbad news govindpur news News dhanbad sandeep murarka news viral news dhanbad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Recent Post

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    June 26, 2026

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Jamshedpur News:  हॉट स्ट्रिप मिल,जेडीसी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 79 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह 

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group