Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक
    Jamshedpur

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan : विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफल तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने, पात्र दंपत्तियों तक परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा विभागवार निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

    उप विकास आयुक्त ने शिक्षा विभाग को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के बीच परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने तथा उन्हें शिविरों से जोड़ने का निर्देश दिया। समाज कल्याण विभाग को आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से गांवों में प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभुकों को परिवार नियोजन शिविरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    पंचायती राज विभाग को ग्राम प्रधान, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने तथा परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं शहरी निकायों को नगर क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर योग्य दंपत्तियों को शिविरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।

    बैठक में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने और पात्र लाभुकों को परिवार नियोजन सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विश्व जनसंख्या दिवस एवं परिवार नियोजन पखवाड़ा को जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में सफल बनाने का निर्देश दिया।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी), चिकित्सा पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DDC seraikella kharsawan news seraikella kharsawan seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group