Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Adityapur: आदित्यपुर में गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार, तलाश रही पुलिस
Headlines

Adityapur: आदित्यपुर में गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार, तलाश रही पुलिस

News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई गोलीबारी के मामले का पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश चंद्र नायक उर्फ कालिया और 19 वर्षीय डब्लू महतो उर्फ पद्मलोचन मोहंता के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे मुस्लिम बस्ती में केलटू खान के घर के पास शेख अजहरुद्दीन, कादिम खान, प्रकाश चंद्र नायक उर्फ कालिया समेत अन्य लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान अब्दुल जाफर पर गोली चला दी गई। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

घटना के बाद आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 269/2026 दर्ज कर पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में पुलिस ने डब्लू महतो उर्फ पद्मलोचन मोहंता को ओडिशा से गिरफ्तार किया। इसके बाद प्रकाश चंद्र नायक उर्फ कालिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोलीबारी के पीछे कथित अवैध धंधे से जुड़े पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच जारी रखते हुए घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group