Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»Jamshedpur News: गांधी जयंती पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा मैदान में चला स्वच्छता अभियान
Jamshedpur

Jamshedpur News: गांधी जयंती पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा मैदान में चला स्वच्छता अभियान

News DeskBy News DeskOctober 2, 2026Updated:October 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Oplus_16908288
Oplus_16908288

Jamshedpur News:  2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बागबेड़ा कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने मैदान की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.

Jamshedpur: बाराद्वारी में 4 राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने काशीडीह और साकची के दो आरोपियों को कुछ घंटों के अंदर किया गिरफ्तार

अभियान के दौरान मैदान में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया,साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं मैदान को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से नीम का पौधा लगाया गया. उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को नियमित रूप से बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संकल्प लिया.

अभियान में पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड, पंचायत प्रतिनिधि राजकुमार सिंह एवं राकेश सिंह सहित शशि कुमार, उदय श्रीवास्तव, विजय कुमार, राजेश श्रीवास्तव, ललन सिंह, के.पी. सिंह, रमाशंकर मिश्रा, संजीव कुमार, बालेश्वर पंडित, बाबूराव, सर्वदेव पांडेय, पी.एस. मूर्ति, प्रणव शर्मा, प्रवीण ठाकुर, प्रदीप सिंह, सतीश कुमार, अनिल दुबे, भार्गव, प्रभात कुमार, जलसहिया जगजीत कौर, सीमा पांडेय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की.

Jamshedpur: SSP आवास के बाहर खड़ी ‘पुलिस का बोर्ड’ लगी कार को बिष्टुपुर पुलिस ने किया जब्त, जानें क्या है पूरा मामला?

उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है. गांधी जी के स्वच्छता संदेश को धरातल पर उतारने के लिए अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना जरूरी है. उन्होंने स्थानीय लोगों से नियमित रूप से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बाराद्वारी में 4 राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने काशीडीह और साकची के दो आरोपियों को कुछ घंटों के अंदर किया गिरफ्तार

October 2, 2026

Jamshedpur: SSP आवास के बाहर खड़ी ‘पुलिस का बोर्ड’ लगी कार को बिष्टुपुर पुलिस ने किया जब्त, जानें क्या है पूरा मामला?

October 2, 2026

Jharkhand Congress आज से ‘लोकतंत्र बचाओ’ सप्ताह मनाएगी,  यह अभियान आठ अक्टूबर तक रहेगा जारी

October 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: गांधी जयंती पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा मैदान में चला स्वच्छता अभियान

October 2, 2026

Jamshedpur: बाराद्वारी में 4 राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने काशीडीह और साकची के दो आरोपियों को कुछ घंटों के अंदर किया गिरफ्तार

October 2, 2026

Jamshedpur: SSP आवास के बाहर खड़ी ‘पुलिस का बोर्ड’ लगी कार को बिष्टुपुर पुलिस ने किया जब्त, जानें क्या है पूरा मामला?

October 2, 2026

Jharkhand Congress आज से ‘लोकतंत्र बचाओ’ सप्ताह मनाएगी,  यह अभियान आठ अक्टूबर तक रहेगा जारी

October 2, 2026

Jharkhand: SIR Notice मिलने पर ERO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, परेशानी हो तो 1950 पर करें संपर्क

October 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group