Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर समेत झारखंड के दो योग प्रशिक्षकों के शव आज आयेगा
Headlines

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर समेत झारखंड के दो योग प्रशिक्षकों के शव आज आयेगा

News DeskBy News DeskOctober 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. वियतनाम में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर समेत झारखंड के दो योग प्रशिक्षकों के शव शनिवार को राज्य लाये जाने की उम्मीद है। झारखंड श्रम विभाग के झारखंड प्रवासी प्रकोष्ठ टीम प्रमुख शिखा लाकड़ा ने बताया कि शवों को शुक्रवार रात तक कोलकाता लाए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें झारखंड जाया जाएगा। लाकड़ा ने कहा, ‘शवों को शनिवार सुबह झारखंड लाये जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि रांची के राजा कुमार (24) और जमशेदपुर के विनय कुमार राय (25) वियतनाम के दा लात शहर स्थित आदि योग अकादमी में योग सिखाते थे।

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को उनके दोपहिया वाहन की एक कार से टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। परिवारों ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए शवों को वापस लाने में असमर्थता जताई थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतकों के दोस्तों और वियतनाम में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों ने शवों को भारत लाने का खर्च जुटाने के लिए आपस में धन एकत्र किया। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार दोनों मृतकों के निकटतम परिजन को राज्य में पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी।
राजा के पिता उमेश वर्मा एक बिजली मिस्त्री हैं।

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

उन्होंने बताया कि उनका बेटा वियतनाम में काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था, 25 सितंबर को हमें सूचना मिली कि हादसे में मेरे बेटे की मौत हो गई। वह दो-तीन महीने पहले रांची आया था। हम चाहते हैं कि उसका पार्थिव शरीर जल्द से जल्द वापस लाया जाए।’’

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

विनय के पिता रमेश राय ने कहा कि परिवार अपने बेटे का शव लाये जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। उन्होंने बताया कि विनय के दोस्तों और वियतनाम में रह रहे भारतीयों ने शव को लाने के लिए धन एकत्र किया। उनके पिता ने बताया कि विनय करीब दो साल पहले वियतनाम गया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

October 3, 2026

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

October 3, 2026

P&M Mall बंद हो सकता है ! 2.23 करोड़ नहीं दिए तो जमीन वापस लेगी Tata Steel का 2.23, 15 दिन का अल्टीमेटम, भुगतान नहीं हुआ तो… जानें मामला?

October 3, 2026
Recent Post

Petrol/ Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, नायरा ने बढ़ाई कीमत

October 3, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर समेत झारखंड के दो योग प्रशिक्षकों के शव आज आयेगा

October 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group