Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»GST में व्यापक सुधारों को मंजूरी, अब गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, तेजी से मिलेगा ‘रिफंड’, जानें और क्या बदले नियम?
Headlines

GST में व्यापक सुधारों को मंजूरी, अब गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, तेजी से मिलेगा ‘रिफंड’, जानें और क्या बदले नियम?

News DeskBy News DeskOctober 9, 2026Updated:October 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. जीएसटी परिषद ने बृहस्पतिवार को सुधारों को आगे बढ़ाते हुए कर प्रशासन में व्यापक बदलावों को मंजूरी दी। इसके तहत जीएसटी अधिकारियों की करदाताओं को गिरफ्तार करने का अधिकार समाप्त करने के साथ आपराधिक अभियोजन की सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई है। साथ ही ज्यादातर दावों के लिए तेज ‘रिफंड’ की व्यवस्था की गई है। परिषद ने छोटे आपूर्तिकर्ताओं के लिए ई-कॉमर्स मंचों पर पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने को मंजूरी दी है। इसमें जीएसटी पंजीकरण में बदलाव के लिए सरल प्रक्रिया, जुर्माने में कमी और इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों के लिए बिल मिलान व्यवस्था की ओर बढ़ने के संबंध में अधिकारियों की एक समिति का गठन शामिल है।
अधिकारियों की यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। समिति ऐसे वास्तविक खरीदार को संरक्षण देने के मुद्दे की जांच करेगी, जिसके पास उचित बिल है, जिसने माल प्राप्त कर लिया है और अपने आपूर्तिकर्ता को पूरा भुगतान कर दिया है।

परिषद ने जीएसटी नोटिस जारी करने के लिए 10,000 रुपये की न्यूनतम सीमा को भी मंजूरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि जीएसटी 2.0 के तहत प्रक्रिया संबंधी सुधार भरोसे के सिद्धांत पर आधारित हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सुधार एक्सप्रेस’ का हिस्सा है।
ये सुधार एक अप्रैल, 2027 से लागू किए जाएंगे।

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

मंत्री ने कहा कि परिषद ने पांच करोड़ रुपये तक के कारोबार वाले और केवल उपभोक्ताओं को आपूर्ति करने वाले कारोबारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत साल में केवल एक बार रिटर्न दाखिल करना होगा और तिमाही आधार पर कर का भुगतान करना होगा।

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

इसकी विस्तृत रूपरेखा पर परिषद की अगली बैठक से पहले फैसला किया जाएगा। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के तहत पंजीकृत और कई राज्यों में कारोबार करने वाले करीब दो लाख करदाताओं के लिए केंद्रीकृत आकलन व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल सीजीएसटी क्षेत्राधिकार में करीब 69.5 लाख ऐसे करदाता हैं जो केवल सीजीएसटी के तहत आते हैं। इनमें से करीब दो लाख करदाता एक राज्य के भीतर या अलग-अलग राज्यों में कई सीजीएसटी क्षेत्राधिकार के तहत आते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026

Air india का सफर हुआ महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाया, नई दरें नौ अक्टूबर से लागू होंगी

October 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026

Air india का सफर हुआ महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाया, नई दरें नौ अक्टूबर से लागू होंगी

October 9, 2026

Jharkhand: SIR की अंतिम मतदाता सूची की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ायी गयी, नाम जुड़वाने के लिए 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा

October 9, 2026

GST में व्यापक सुधारों को मंजूरी, अब गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, तेजी से मिलेगा ‘रिफंड’, जानें और क्या बदले नियम?

October 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group