Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज
Headlines

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

News DeskBy News DeskOctober 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi . झारखंड की राजधानी रांची में एक दलित महिला से कथित तौर पर मारपीट करने, उसे जातिसूचक गालियां देने और उसे कुएं से पानी लेने से रोकने के आरोप में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 10 अक्टूबर को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एचईसी स्मार्ट सिटी के सेक्टर दो में हुई। पीड़ित दलित महिला की पहचान मंजू चौधरी के रूप में हुई है। उन्होंने उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी परिवार ने भी सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए महिला पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। जगन्नाथपुर थाने के प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “महिला की शिकायत के आधार पर अमरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी रेमी देवी, उनके दो बेटों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके घर के पास रहने वाले ये पांचों लोग 23 जुलाई से उसे अपने कुएं से पानी नहीं लेने दे रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं।

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई और पता चला कि कुआं अमरेंद्र के घर के परिसर में स्थित है। उन्होंने कहा कि हालांकि, महिला को अपमानित करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026
Recent Post

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026

Share Market: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला, TCS के शेयर में जबरदस्त उछाल

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group