Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Weather Alert: बदल रहा मौसम, सुबह और रात में ठंड और हल्की धुंध, दिन चढ़ने के साथ धूप, दोपहर में महसूस हो रही गर्मी
Headlines

Weather Alert: बदल रहा मौसम, सुबह और रात में ठंड और हल्की धुंध, दिन चढ़ने के साथ धूप, दोपहर में महसूस हो रही गर्मी

News DeskBy News DeskOctober 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. झारखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। राज्य के कई जिलों में सुबह हल्की धुंध छा रही है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकल रही है। इससे दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। वहीं, सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रह रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार, आज रांची और बोकारो में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, गर्म मैदानी इलाकों में तापमान अधिक रह सकता है।

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और पलामू में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में अंतर के कारण जिलों में मौसम का मिजाज भी अलग बना हुआ है। रांची में सुबह हल्की ठंडक और दिन में गर्मी महसूस हो रही है। पलामू में पारा 32 डिग्री पहुंचने से गर्मी का असर बढ़ा है। जमशेदपुर में भी अपेक्षाकृत अधिक गर्मी पड़ रही है। वहीं, गुमला में सुबह और रात का मौसम सुहावना बना हुआ है।

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

26 अक्टूबर तक किसी जिले के लिए अलर्ट नहीं
रांची मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अक्टूबर तक झारखंड के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकतर जिलों में सुबह हल्की धुंध और दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। 22 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी। 23 अक्टूबर को दिन में धूप निकलने और दोपहर में हल्की गर्मी रहने का अनुमान है।

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

October 22, 2026

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

October 22, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

October 22, 2026
Recent Post

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

October 22, 2026

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

October 22, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

October 22, 2026

‘इंडिया’ गठबंधन के नेता आज ऑनलाइन बैठक करेंगे, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

October 22, 2026

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका शांति भंग नहीं करने समेत कई शर्तों के बाद तिहाड़ जेल से निकले

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group