Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां
Headlines

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

News DeskBy News DeskOctober 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी जियो प्लेटफॉर्म्स लि. का 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया है। बुधवार को निर्गम खुलने के 100 मिनट के भीतर ही इसे पूर्ण अभिदान मिल गया। इसके साथ ही यह भारत में सबसे तेजी से पूरी बोली हासिल करने वाला आईपीओ बन गया। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक निवेशकों ने 62.36 करोड़ शेयरों के लिए करीब 69,800 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं।

देश का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने जा रहे इस निर्गम को बिक्री के लिए रखे गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 3.16 गुना अभिदान मिला। इसमें संस्थागत निवेशकों की मांग सबसे अधिक रही। यह निर्गम 23 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े यानी एंकर निवेशकों से मिली प्रतिबद्धताओं को मिलाकर आईपीओ के तहत अब तक करीब 77,892 करोड़ रुपये की मांग आई है। बड़े निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से और आम निवेशकों की बोलियों को मिलाकर कुल मांग अबतक 3.20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

आईपीओ खुलने के पहले दिन पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 9.42 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से के मुकाबले 1.68 गुना बोलियां मिलीं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी में 0.73 गुना अभिदान मिला। कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से को 1.37 गुना, जबकि शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से को 1.46 गुना बोलियां मिलीं। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट के भीतर पेश किए गए सभी शेयरों के लिए बोलियां मिल गईं।

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

October 22, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

October 22, 2026

‘इंडिया’ गठबंधन के नेता आज ऑनलाइन बैठक करेंगे, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

October 22, 2026
Recent Post

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

October 22, 2026

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

October 22, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

October 22, 2026

‘इंडिया’ गठबंधन के नेता आज ऑनलाइन बैठक करेंगे, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

October 22, 2026

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका शांति भंग नहीं करने समेत कई शर्तों के बाद तिहाड़ जेल से निकले

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group