Jamshedpur. झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टाटानगर से जयपुर (खातीपुरा) के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर टाटानगर स्टेशन पर सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहे। नई ट्रेन से यात्रियों को जयपुर जाने में सुविधा मिलेगी।

टाटानगर रेलवे स्टेशन से सोमवार दोपहर 2 बजे संतरागाछी–खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस रवाना हुआ। इस मौके पर नई ट्रेन की रैक और बोगियों को फूलों से सजाकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लाया गया।इस अवसर पर जमशेदपुर के विधायक, चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ट्रेन को जानें
1,677 किलोमीटर की दूरी तय करेगी नई ट्रेन।टाटानगर और रांची समेत मार्ग के 29 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
झारखंड से राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा।
यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
प्रमुख स्टेशन निर्धारित समय
टाटानगर दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान
चांडिल दोपहर 3:15 बजे
मुरी शाम 5:03 बजे
रांची शाम 6:20 बजे आगमन
लोहरदगा शाम 7:55 बजे
खातीपुरा, जयपुर अगले दिन शाम 8:00 बजे

