Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Adityapur: आदित्यपुर ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Headlines

Adityapur: आदित्यपुर ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

News DeskBy News DeskOctober 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Adityapur. सरायकेला-खरसावां: आदित्यपुर में चर्चित ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी सुरेश राय को पुलिस ने बिहार के वैशाली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय सुरेश राय उर्फ नायडु यादव उर्फ सुरेश उर्फ लेढु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। बताया जाता है कि वह पटना, मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में छिपकर रह चुका था। यह मामला 6 अगस्त 2023 का है। उस दिन सुबह करीब 10:30 बजे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग के समीप स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूटपाट की गई थी। अपराधियों ने दुकान से लगभग 545 ग्राम सोना लूट लिया था। लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई थी।

घटना के बाद आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 243/2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने गिरोह में शामिल चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार, लूटा गया सोना और सोना बेचने से मिली रकम बरामद की गई थी। हालांकि, सुरेश राय लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा।

पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले चार से पांच महीनों से वैशाली जिले में लगातार सूचनाएं जुटाई जा रही थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 26 अक्टूबर 2026 को बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर में छापेमारी की। इस कार्रवाई में सुरेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

Cyclone ‘अर्नब’ का असर: तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने की घोषणा

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने ज्वेलरी लूटकांड में अपनी और अन्य आरोपियों की संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अवैध शराब कारोबार, मारपीट, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में भी आरोप दर्ज होने की जानकारी मिली है।

इस कार्रवाई में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक असलम अंसारी, सहायक अवर निरीक्षक धर्मराज कुमार और टाइगर मोबाइल के जवान दीपक कुमार शामिल थे।
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को आदित्यपुर पुलिस की अहम उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Cyclone ‘अर्नब’ को लेकर टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone ‘अर्नब’ का असर: तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने की घोषणा

October 27, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ को लेकर टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

October 27, 2026

Jharkhand: ट्रेन से लापता हुए जन सुराज के पदाधिकारी का शव रेलवे पटरी के पास मिला, जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान हो गए थे लापता

October 27, 2026
Recent Post

Cyclone ‘अर्नब’ का असर: तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने की घोषणा

October 27, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ को लेकर टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

October 27, 2026

Jharkhand: ट्रेन से लापता हुए जन सुराज के पदाधिकारी का शव रेलवे पटरी के पास मिला, जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान हो गए थे लापता

October 27, 2026

Jamshedpur: संतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 नवंबर से टाटानगर होकर नियमित चलेगी

October 27, 2026

Adityapur: आदित्यपुर ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group