Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Railway: ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश, फैसले की विशेषज्ञों ने की आलोचना, जानें क्या कहा?
Headlines

Railway: ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश, फैसले की विशेषज्ञों ने की आलोचना, जानें क्या कहा?

News DeskBy News DeskOctober 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रेलवे बोर्ड के एक पूर्व सदस्य सहित विशेषज्ञों तथा सेवानिवृत्त वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने रेलवे मंत्रालय के उस निर्देश की आलोचना की है, जिसमें आग संबंधी सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे के सभी जोन को रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच मोबाइल फोन और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट बंद करने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने सुझाव दिया कि इसके बजाय रेलवे मंत्रालय को ‘फ्यूज’ या ‘सर्किट ब्रेकर’ लगाने के निर्देश देने चाहिए, ताकि सर्किट में अत्यधिक करंट प्रवाहित होने पर बिजली की आपूर्ति अपने आप बंद हो जाए। रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य (इंजीनियरिंग) सुबोध जैन ने कहा, ‘‘आग लगने की घटनाएं सॉकेट, इलेक्ट्रिकल सर्किट या वायरिंग में खराबी के कारण होती हैं, न कि खुद मोबाइल फोन चार्ज करने से। एक आवश्यक सुविधा से इसलिए यात्रियों को वंचित करना सही दृष्टिकोण नहीं है कि रेलवे अपने इलेक्ट्रिकल सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का व्यावहारिक समाधान फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगाना होगा।

Tata Sons की लिस्टिंग का फैसला मेरे हाथ में नहीं, नोएल टाटा से बोले चंद्रशेखरन, बेनतीजा रही सीक्रेट मीटिंग, पुनर्नियुक्ति का मुद्दा भी उठा

उन्होंने कहा कि विकल्प के तौर पर यूएसबी पोर्ट भी दिए जा सकते हैं।
ट्रेन सुरक्षा से जुड़े एक अन्य विशेषज्ञ ने जैन की बात से सहमति जताते हुए कहा कि ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं से जुड़े विश्लेषणों से पता चलता है कि सर्किट और वायरिंग में खराबी ही इसके मुख्य कारण रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जब भी करंट अचानक बढ़े, तो फ्यूज को बिजली आपूर्ति काट देनी चाहिए। उन्होंने रेलवे सुरक्षा आयुक्त की उस हालिया रिपोर्ट का जिक्र किया, जिसमें नवंबर 2023 में नयी दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन स्पेशल ट्रेन के शयनयान में लगी आग की घटना की जांच की गई थी।

Jharkhand: हथियारबंद हमलावरों ने होटल में की अंधाधुंध गोलीबारी, बाल-बाल बचे कर्मचारी

विशेषज्ञ ने बताया कि रिपोर्ट की सिफारिशों में से एक यह थी कि सभी डिब्बों में पर्याप्त क्षमता वाले फ्यूज लगाए जाएं। रेलवे बोर्ड ने 26 अक्टूबर 2026 को सभी जोन को अपने 2014 के आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया, जिसके तहत आग की घटनाओं को रोकने के लिए ट्रेन की बोगियों में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच सभी मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट बंद रखे जाने हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons की लिस्टिंग का फैसला मेरे हाथ में नहीं, नोएल टाटा से बोले चंद्रशेखरन, बेनतीजा रही सीक्रेट मीटिंग, पुनर्नियुक्ति का मुद्दा भी उठा

October 31, 2026

Jharkhand: हथियारबंद हमलावरों ने होटल में की अंधाधुंध गोलीबारी, बाल-बाल बचे कर्मचारी

October 31, 2026

Jharkhand: प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म, बतायी हत्या की वजह

October 31, 2026
Recent Post

Tata Sons की लिस्टिंग का फैसला मेरे हाथ में नहीं, नोएल टाटा से बोले चंद्रशेखरन, बेनतीजा रही सीक्रेट मीटिंग, पुनर्नियुक्ति का मुद्दा भी उठा

October 31, 2026

Railway: ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश, फैसले की विशेषज्ञों ने की आलोचना, जानें क्या कहा?

October 31, 2026

Jharkhand: हथियारबंद हमलावरों ने होटल में की अंधाधुंध गोलीबारी, बाल-बाल बचे कर्मचारी

October 31, 2026

Jharkhand: प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म, बतायी हत्या की वजह

October 31, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स को हो गयी इटली की वाणिज्यिक वाहन कंपनी इवेको, कंपनी ने बहुलांश हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group