Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Saraikela: गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली, बोले -महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता
Headlines

Saraikela: गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली, बोले -महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

News DeskBy News DeskNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Gamaharia. गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंप दी है। सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है।
रविवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी की उपस्थिति में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने विधिवत रूप से नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली।

पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश टुडू ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम करना और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

JAMSHEDPUR NEWS: चंद्रशेखर मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि, भास्कर भवन में स्थापित होगी प्रतिमा

महिला से कथित दुष्कर्म के बाद हुई थी कार्रवाई
गौरतलब है कि गम्हरिया थाना परिसर में घरेलू विवाद की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। घटना सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने तत्काल कार्रवाई की थी। कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई थी।

RANCHI NEWS: झारखंड में ‘आवाज झारखंड 2026’ भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये; 10 नवंबर तक भेजें वीडियो

अब इंस्पेक्टर राजेश टुडू को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता, खासकर महिलाओं के बीच पुलिस के प्रति विश्वास दोबारा कायम करने की चुनौती होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चंद्रशेखर मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि, भास्कर भवन में स्थापित होगी प्रतिमा

November 1, 2026

RANCHI NEWS: झारखंड में ‘आवाज झारखंड 2026’ भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये; 10 नवंबर तक भेजें वीडियो

November 1, 2026

Jamshedpur: परसुडीह बाजार समिति बोर्ड के किराया बढ़ाने के फैसले से व्यापारियों में आक्रोश, बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग

November 1, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चंद्रशेखर मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि, भास्कर भवन में स्थापित होगी प्रतिमा

November 1, 2026

RANCHI NEWS: झारखंड में ‘आवाज झारखंड 2026’ भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये; 10 नवंबर तक भेजें वीडियो

November 1, 2026

Saraikela: गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली, बोले -महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

November 1, 2026

Jamshedpur: परसुडीह बाजार समिति बोर्ड के किराया बढ़ाने के फैसले से व्यापारियों में आक्रोश, बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग

November 1, 2026

Jamshedpur: MGM से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश का विरोध, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

November 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group