Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: निर्भय सिंह की अंतिम विदाई में उमड़ी हजारों की भीड़, भाई की अर्थी को कंधा देते ही टूट गए अभय सिंह! फफक-फफक कर रोये
Headlines

Jamshedpur: निर्भय सिंह की अंतिम विदाई में उमड़ी हजारों की भीड़, भाई की अर्थी को कंधा देते ही टूट गए अभय सिंह! फफक-फफक कर रोये

News DeskBy News DeskNovember 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. भाई को हमेशा के लिए खोने का दर्द शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के चेहरे पर साफ नजर आया। जब उन्हें अपने छोटे भाई एवं भाजपा नेता निर्भय सिंह की अर्थी को कंधा देना पड़ा, तो वह खुद को संभाल नहीं सके। भाई की अर्थी को कंधा देते हुए अभय सिंह फफक-फफक कर रो पड़े। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। निर्भय सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि वह लोगों के बीच कितने लोकप्रिय थे। शनिवार दोपहर काशीडीह स्थित आवास से निर्भय सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। शवयात्रा में भाजपा के साथ झामुमो, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शुभचिंतक और परिचित भी अपने प्रिय निर्भय सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। हर कोई नम आंखों से उन्हें विदाई दे रहा था।

भाई की अर्थी को कंधा देते ही छलक पड़ा दर्द
अंतिम यात्रा का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह अपने भाई निर्भय सिंह की अर्थी को कंधा दे रहे थे। भाई को हमेशा के लिए विदा करने की पीड़ा उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। वह खुद को संभाल नहीं सके और फफककर रो पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। जीवन का लंबा सफर साथ बिताने के बाद इस तरह भाई को विदाई देना उनके लिए बेहद पीड़ादायक क्षण था।

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक हार्ट अटैक आया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की थी। इसके बाद उन्हें कैथ लैब में शिफ्ट कर वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

निर्भय सिंह की अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत निर्भय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके असामयिक निधन को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताया। इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह समेत कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां भी मौजूद रहीं। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने अंतिम विदाई को सामाजिक एकजुटता का स्वरूप दिया।

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group