Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत
Headlines

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

News DeskBy News DeskNovember 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने रविवार को विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र की शुरुआत मजबूत रुख के साथ की। सन फार्मा, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। शेयर बाजार में जारी तेजी के रुख को आगे बढ़ाते हुए 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स मुहूर्त सत्र में शुरुआती कारोबार के दौरान 401.80 अंक उछलकर 81,406 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की शुरुआत हुई। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 79.15 अंक चढ़कर 25,109.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी तरफ इन्फोसिस, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। मुहूर्त कारोबार दिवाली के अवसर पर आयोजित होने वाला एक प्रतीकात्मक बाजार सत्र है, जो नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या शुभ घड़ी के दौरान कारोबार करने से हितधारकों के लिए समृद्धि और वित्तीय प्रगति आती है।

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

नियमित कारोबारी दिनों के विपरीत, जब शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलते हैं, मुहूर्त कारोबार एक छोटी अवधि के लिए संचालित होता है। पिछले संवत वर्ष 2082 में बीएसई का मानक सूचकांक 3,398.32 अंक या चार प्रतिशत टूटा था, जबकि निफ्टी में 838.25 अंक या 3.24 प्रतिशत की गिरावट आई थी। पिछले लगातार सात कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 7,781.99 अंक यानी 10.62 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि निफ्टी 2,331.5 अंक यानी 10.27 प्रतिशत चढ़ा है।

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026
Recent Post

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group