Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?
Headlines

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

News DeskBy News DeskNovember 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क दुर्घटना में मोपेड सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मोपेड सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान भूला गांव निवासी युधिष्ठिर महतो के इकलौते पुत्र सुजय महतो (19) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुजय रविवार रात अपने पुराने घर जामबनी गया था। सोमवार सुबह वह मोपेड से अपने वर्तमान घर भूला डुंगरी लौट रहा था।

इसी दौरान भूला-भुईयांसिनान मुख्य सड़क पर जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकरा गई। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से काफी रक्तस्राव हुआ, जिसकी वजह से कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए।

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

सूचना पाकर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सागर महतो का पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ा होने के कारण यह हादसा हुआ। इसको लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश है। बताया जाता है कि सुजय एक टेंट हाउस में काम करता था।

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026

Share Market: आईटी कंपनी शेयर में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group