Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन
Headlines

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

News DeskBy News DeskNovember 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के 26वें स्थापना दिवस और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर लोगों से अपने वीर पुरखों की विरासत, संस्कृति और पहचान को सहेजने तथा एक समृद्ध एवं सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। सोरेन ने कहा कि यह दिन उन वीर पुरखों और शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन, हक-अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आज का दिन हमारे लिए गौरव, स्वाभिमान और संकल्प का दिन है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग झारखंड राज्य का सपना अनेक क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से साकार हुआ था। उन्होंने कहा, बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो और असंख्य आंदोलनकारियों का नेतृत्व, संघर्ष और योगदान झारखंड के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। घने जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के लिए प्रसिद्ध झारखंड का गठन 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्सों को अलग करके किया गया था।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो, वीर बुधू भगत, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी, पांडेय गणपत राय और टिकैत उमराव सिंह जैसे महान वीरों का संघर्ष हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारी प्रेरणा है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके संघर्षों ने हमें अपनी पहचान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए लड़ना सिखाया।’’

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासियों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नौ जून, 1900 को ब्रिटिश हिरासत में उनका निधन हो गया था। उस समय वह 25 वर्ष के थे।
स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती 2021 से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के योगदान का सम्मान करना और देश की विरासत के संरक्षण तथा विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है।

सोरेन ने कहा, ‘‘हमारे पुरखों ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं, किसानों-मजदूरों के अधिकार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं।’’

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

युवाओं को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सपने, प्रतिभा और नयी सोच ही झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें बेहतर शिक्षा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता के अवसर देकर उनकी ऊर्जा और क्षमता को राज्य की शक्ति और समृद्धि में बदलना हमारा लक्ष्य है।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘आइए, इस राज्य स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि अपने वीर पुरखों की विरासत, अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजते हुए एक समृद्ध, सशक्त और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण में हम अपनी भागीदारी निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे पुरखों का संघर्ष हमारी विरासत है, हमारे युवाओं के सपने हमारी ताकत हैं और एक समृद्ध झारखंड हमारा संकल्प है।’’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group