Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court
Headlines

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

News DeskBy News DeskNovember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य नेताओं की याचिकाओं समेत विभिन्न याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा।
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को मंगलवार को इन याचिकाओं पर सुनवाई करनी थी। लेकिन दोपहर बाद के सत्र में पहले से जारी एक अन्य मामले की सुनवाई होने के कारण इस मामले को आगे के लिए टाल दिया गया।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अपराह्न 3:30 बजे विशेष पीठ एक अन्य मामले की सुनवाई करेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य नेताओं की ओर से दाखिल एक आवेदन का जिक्र किया। इस आवेदन में निर्वाचव आयोग से देशभर में एसआईआर की प्रक्रिया और फैसले लेने के तरीके से जुड़े 48 लिखित सवाल पूछने की अनुमति मांगी गई है।

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सिब्बल ने कहा, “हम निर्वाचन आयोग से कुछ सवालों के जवाब मांग रहे हैं। इस बीच आयोग इनका जवाब दे सकता है।” इस पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा, “हम एक तारीख तय कर रहे हैं। हम सवालों से जुड़े आपके आवेदन पर भी सुनवाई करेंगे और फिर इस पर फैसला लेंगे।”

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार

राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने उच्चतम न्यायालय में आवेदन देकर मांग की है कि निर्वाचन आयोग की ओर से उप निर्वाचन आयुक्त, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और दोनों निर्वाचन आयुक्त हलफनामा दायर कर विभिन्न मुद्दों पर जवाब दें, जिनमें एसआईआर को मंजूरी देना, मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाना और निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रणाली में किए गए बदलावों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

November 17, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार

November 17, 2026

HAJIPUR NEWS: छठ पर्व के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल चला रहा है कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी सूची

November 17, 2026
Recent Post

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

November 17, 2026

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

November 17, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार

November 17, 2026

HAJIPUR NEWS: छठ पर्व के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल चला रहा है कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी सूची

November 17, 2026

Chaibasa: बड़ाजामदा-पांड्राशाली मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे पावर ग्रिड के सामने से मानव कंकाल बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group