Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु हत्याकांड में आरोपी नीरज सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली। मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपी को जमानत देने की मांग की, जबकि अभियोजन पक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। जमानत याचिका खारिज होने के बाद नीरज सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहेगा।


