Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, किराये के मकान में रहने वाली युवती ने टेल्को थाने में अपना बयान दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के अनुसार, युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


