
Jamshedpur.कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जमशेदपुर के दोमुहानी घाट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही नदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। लोगों ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और दीपदान के साथ धार्मिक परंपराओं का पालन किया।

महिलाएं, पुरुष और परिवार के लोग नदी में स्नान करने के बाद पूजा सामग्री के साथ घाट पर धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आए। इसी क्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी सोनारी स्थित स्वर्णरेखा और खरकाई नदी के दोमुहानी संगम पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और धार्मिक परंपराओं का पालन किया।


