Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Adityapur: सीतारामपुर डैम के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, प्लांट से काम कर लौट रहे थे दोनों
Headlines

Adityapur: सीतारामपुर डैम के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, प्लांट से काम कर लौट रहे थे दोनों

News DeskBy News DeskNovember 24, 2026Updated:November 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Adityapur. सोमवार को सीतारामपुर डैम के पास हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के मिरुडी निवासी रवि कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक कमलेश यादव भी मिरुडी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त प्लांट में काम खत्म करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीतारामपुर डैम के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान रवि कुमार सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, कमलेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक रवि कुमार सिंह के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। एक दोस्त की मौत और दूसरे की गंभीर हालत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: गुरु नानक जयंती की रौनक, गुरुद्वारों में विशेष आयोजन; श्रद्धा और उल्लास में डूबा जमशेदपुर
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

November 24, 2026

Jamshedpur: गुरु नानक जयंती की रौनक, गुरुद्वारों में विशेष आयोजन; श्रद्धा और उल्लास में डूबा जमशेदपुर

November 24, 2026

Jamshedpur: कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ संगम, विधायक सरयू राय ने लगाई आस्था की डुबकी

November 24, 2026
Recent Post

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

November 24, 2026

Adityapur: सीतारामपुर डैम के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, प्लांट से काम कर लौट रहे थे दोनों

November 24, 2026

Jamshedpur: गुरु नानक जयंती की रौनक, गुरुद्वारों में विशेष आयोजन; श्रद्धा और उल्लास में डूबा जमशेदपुर

November 24, 2026

Jamshedpur: कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ संगम, विधायक सरयू राय ने लगाई आस्था की डुबकी

November 24, 2026

Free Ration Scheme: मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे 13.2 प्रतिशत अपात्र परिवार, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group