Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»‘भगवान आनंद मोहन और अनंत सिंह को सजा दे रहे हैं’’, RJD नेता तेजस्वी का तंज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ‘दैवीय न्याय’ करार दिया
Bihar

‘भगवान आनंद मोहन और अनंत सिंह को सजा दे रहे हैं’’, RJD नेता तेजस्वी का तंज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ‘दैवीय न्याय’ करार दिया

News DeskBy News DeskNovember 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा में दी गई छूट को उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने को बृहस्पतिवार को ‘दैवीय न्याय’ करार दिया। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि आनंद मोहन और जनता दल यूनाइटेड (जद यू) से निष्कासित विधायक अनंत कुमार सिंह के मामलों में उच्चतम न्यायालय के फैसले इस बात का प्रमाण हैं कि राजग अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार लोगों को मामलों में फंसाता है।

इन दोनों नेताओं ने राजद से दूरी बना ली थी। तेजस्वी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार के चर्चित नारे ‘‘न हम किसी को फंसाते हैं, न बचाते हैं’’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इस दावे की हकीकत कुछ और ही है। वास्तविकता बिल्कुल उलट है। आनंद मोहन को वर्ष 2023 में जेल से रिहा किया गया था। उस समय उनके बेटे चेतन आनंद राजद के विधायक थे और राज्य में राजद तथा जद (यू) की सरकार थी।

पूर्व सांसद आनंद मोहन 1994 में आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। कृष्णैया की भीड़ ने हत्या कर दी थी, जिसका नेतृत्व आनंद मोहन ने किया था। उनकी रिहाई बिहार की जेल नियमावली में संशोधन के जरिए संभव हुई थी। उस संशोधन के तहत सरकारी अधिकारी की हत्या के दोषियों को सजा में छूट देने पर रोक से संबंधित प्रावधान में बदलाव किया गया था।
उच्चतम न्यायालय ने उक्त संशोधन को भी रद्द कर दिया है और आनंद मोहन को एक महीने के भीतर अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। पूर्व सांसद की जेल से रिहाई के एक साल बाद नीतीश कुमार ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा के साथ नयी सरकार बना ली थी। इसके बाद चेतन आनंद भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए।

SBI Job Vacancy: एसबीआई का विशेष भर्ती अभियान, 1,540 जूनियर एसोसिएट्स भर्ती करने की घोषणा की

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह जब राजद के साथ थे, तब शस्त्र अधिनियम के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था, लेकिन उनकी पत्नी नीलम देवी के राजग में शामिल होने के कुछ महीने बाद उन्हें उस मामले में बरी कर दिया गया।
पिछले साल विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने जद (यू) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह स्थानीय गैंगस्टर दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेल में रहते हुए चुनाव जीते थे।

हाल ही में अनंत सिंह को जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था। उन पर विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने का आरोप था। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘यह दैवीय न्याय है। केवल अदालत ही नहीं, भगवान भी उन्हें सजा दे रहे हैं। समय आने पर जनता भी उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा करेगी, जो पूरे घटनाक्रम को देख रही है।’’

Debit card के मुकाबले Credit Card से अक्टूबर में छह गुना ज्यादा खर्च, नकदी की भूमिका कायम

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SBI Job Vacancy: एसबीआई का विशेष भर्ती अभियान, 1,540 जूनियर एसोसिएट्स भर्ती करने की घोषणा की

November 27, 2026

Debit card के मुकाबले Credit Card से अक्टूबर में छह गुना ज्यादा खर्च, नकदी की भूमिका कायम

November 27, 2026

Jharkhand: सिंगापुर से इलाज कराकर लौटे बसंत सोरेन, बोले- अब जनता के बीच रहूंगा, लोगों की दुआओं का असर

November 27, 2026
Recent Post

SBI Job Vacancy: एसबीआई का विशेष भर्ती अभियान, 1,540 जूनियर एसोसिएट्स भर्ती करने की घोषणा की

November 27, 2026

Debit card के मुकाबले Credit Card से अक्टूबर में छह गुना ज्यादा खर्च, नकदी की भूमिका कायम

November 27, 2026

Jharkhand: सिंगापुर से इलाज कराकर लौटे बसंत सोरेन, बोले- अब जनता के बीच रहूंगा, लोगों की दुआओं का असर

November 27, 2026

‘भगवान आनंद मोहन और अनंत सिंह को सजा दे रहे हैं’’, RJD नेता तेजस्वी का तंज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ‘दैवीय न्याय’ करार दिया

November 27, 2026

Jharkhand: जमीन-मकान की रजिस्ट्री हुई महंगी, स्टांप और निबंधन शुल्क पर सरकार ने लगाया 10% अतिरिक्त अधिभार, अब 5 लाख की रजिस्ट्री कराने पर देने होंगे 3,500 रुपये ज्यादा

November 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group