Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: जमशेदपुर में बजा हवाई हमले का सायरन, जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का किया अभ्यास
Headlines

Jamshedpur: जमशेदपुर में बजा हवाई हमले का सायरन, जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का किया अभ्यास

News DeskBy News DeskNovember 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में शनिवार को अचानक हवाई हमले जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल सक्रिय हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान करीब 14 लोगों के घायल होने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। हालांकि, घबराने की कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि यह वास्तविक हमला नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी। दरअसल, किसी भी आपदा, हवाई हमले या युद्ध जैसी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जमशेदपुर के रेडक्रॉस भवन में सिविल डिफेंस की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास की निगरानी जिला प्रशासन की ओर से की गई।

RANCHI NEWS : मानगो नगर निगम को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, सुधा गुप्ता ने किया ग्रहण

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। इसमें बमबारी के बाद आग लगने और कई लोगों के घायल होने का दृश्य दिखाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल, अग्निशमन विभाग और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद घायलों को सुरक्षित निकालने और प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया शुरू की गई।
अभ्यास के दौरान राहतकर्मियों ने आग पर काबू पाने, मलबे या दुर्घटनास्थल से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। साथ ही आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की तैयारी का भी आकलन किया गया।

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड के विजय सिंह बने मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 में चेन्नई में होगी एशियन चैंपियनशिप

मॉक ड्रिल के दौरान जमशेदपुर के औद्योगिक महत्व पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि 1971 के युद्ध के दौरान जमशेदपुर को भी निशाना बनाया गया था। औद्योगिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर होने के कारण जमशेदपुर की सुरक्षा काफी अहम मानी जाती है। युद्ध या किसी बड़े संकट के दौरान दुश्मन देश देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RANCHI NEWS : मानगो नगर निगम को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, सुधा गुप्ता ने किया ग्रहण

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड के विजय सिंह बने मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 में चेन्नई में होगी एशियन चैंपियनशिप

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

November 28, 2026
Recent Post

RANCHI NEWS : मानगो नगर निगम को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, सुधा गुप्ता ने किया ग्रहण

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड के विजय सिंह बने मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 में चेन्नई में होगी एशियन चैंपियनशिप

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआई में 34वां जेआरडी टाटा व्याख्यान, शशि थरूर का संबोधन

November 28, 2026

Jharkhand : 2050 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा झारखंड, स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में बोले सीएम हेमंत सोरेन

November 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group