
Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. टेल्को के बारीनगर निवासी 13 वर्षीय मोहम्मद नादिर नदीम खान की तालाब में डूबने से मौत हो गई. नादिर टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.
बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नादिर अपने दो दोस्तों के साथ रामदास सोरेन तालाब में नहाने गया था. नहाते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन तब तक नादिर पानी में डूब चुका था.
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत परिवार को दी. परिजन मौके पर पहुंचे और नादिर को तालाब से बाहर निकालकर जल्दी से टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उसे ICU में भर्ती किया लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
