Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बंगाल से जमशेदपुर आ रहा ईंट लदा 407 ट्रक पटमदा की ठनठनी घाटी में पलटा, मानगो के 2 लोगों की मौत, 2 लोग गंभीर

Patamada. पटमदा की ठनठनी घाटी में ईंट लदा 407 वाहन पलटने से दबकर चालक व एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो अन्य मजदूर घायल हो गए. घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई के आस-पास हुई. घटना के बाद घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया. बामनी निवासी धरमू किस्कू ने बताया पश्चिम बंगाल के लिकी गांव स्थित डीलक्स भट्टा से ईंट लादकर एक 407 ट्रक जमशेदपुर की ओर जा रहा था. तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और टर्निंग प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 407 ट्रक कई बार पलटा. मृतक की शिनाख्त मानगो दाईगुट्टू निवासी ट्रक चालक गुड्डू एवं 56 वर्षीय मजदूर कालीपदो के रूप में हुई है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल रविंद्र गुप्ता व महावीर मुंडा का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

Exit mobile version