Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू — सुदेश कुमार महतो
Breaking News

Jamshedpur NEWS: युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू — सुदेश कुमार महतो

News DeskBy News DeskAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्य युवा अधिवेशन के अंतिम दिन केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने युवाओं को झारखंड के भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि राज्य की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि संगठनकर्ता और नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिवेशन के दौरान बिरसा मुंडा टाउन हॉल से निकले युवा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने चमरियां गेस्ट हाउस स्थित शहादत स्थल और उलियान स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा कदमा गणेश पूजा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया।

राज्य सरकार पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता और युवाओं की समस्याओं से दूर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड का युवा अपने अधिकार और भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि उसकी आवाज सत्ता तक नहीं पहुंच रही। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का आह्वान

सुदेश कुमार महतो ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके सपनों का झारखंड युवाओं के नेतृत्व, रोजगार, शिक्षा और झारखंडी अस्मिता के सम्मान पर आधारित था। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी का संकल्प है कि नई पीढ़ी को अवसर, प्रशिक्षण और नेतृत्व प्रदान कर झारखंड को बेहतर दिशा दी जाए। उनके अनुसार युवाओं में निर्णय क्षमता, अनुशासन और जनसेवा की भावना विकसित करना पार्टी की प्राथमिकता है।

Jamshedpur: जमशेदपुर के एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, शॉट सर्किट की जताई जा रही है संभावना

युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का लक्ष्य

रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को केवल संगठन का हिस्सा नहीं बनाती, बल्कि उन्हें भविष्य का नेतृत्व मानकर तैयार करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी वैचारिक प्रशिक्षण और संगठनात्मक अवसरों के माध्यम से युवा नेतृत्व विकसित कर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड का सपना साकार करना चाहती है।

निर्मल महतो की वैचारिक विरासत पर जोर

निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो और देवशरण भगत ने कहा कि आजसू का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियां नहीं, बल्कि निर्मल महतो के विचारों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं से जनसेवा, संगठन और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Jamshedpur में भारी वाहनों की रफ्तार फिर बनी जानलेवा, टाटानगर स्टेशन के सामने ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, वाहन छोड़ भाग निकला चालक

अधिवेशन के दौरान आंदोलनकारी झामुमो नेता कान्हू सामंत ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में लम्बोदर महतो, संजय मेहता, चंद्रगुप्त सिंह, हरे लाल महतो, नंदू पटेल, छूटनी महतो, परवाज़ खान, कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, लालन झा, रविशंकर मौर्या, चंद्रेश्वर पांडेय, मंटू शुक्ला, आकाश सिन्हा, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, कुंदन सिंह, राजेश चौधरी, संजय मालाकार सहित हजारों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: जमशेदपुर के एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, शॉट सर्किट की जताई जा रही है संभावना

September 27, 2026

Jamshedpur में भारी वाहनों की रफ्तार फिर बनी जानलेवा, टाटानगर स्टेशन के सामने ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, वाहन छोड़ भाग निकला चालक

September 27, 2026

Jamshedpur: सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक तेज बहाव में बहे, नाव पलटने से हुआ हादसा, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

September 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: जमशेदपुर के एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, शॉट सर्किट की जताई जा रही है संभावना

September 27, 2026

Jamshedpur में भारी वाहनों की रफ्तार फिर बनी जानलेवा, टाटानगर स्टेशन के सामने ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, वाहन छोड़ भाग निकला चालक

September 27, 2026

Jamshedpur: सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक तेज बहाव में बहे, नाव पलटने से हुआ हादसा, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

September 27, 2026

Jamshedpur: एक्सएलआरआई हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में अचेत मिला शव

September 27, 2026

Adityapur: कपाली बस्ती नदी घाट में अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद, झाड़ियों में फंसा था शव

September 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group