Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा
Headlines

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. मानगो नगर निगम की ओर से डिमना स्थित वसुंधरा एस्टेट के सामने प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की जमीन पर कचरा डंप करने को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। सुबह शुरू हुआ विरोध देखते ही देखते शाम तक विवाद और टकराव में बदल गया। कचरा डंप करने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों और नगर निगम के कचरा वाहन चालकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान मारपीट और पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई, जिसमें दो वाहन चालकों के घायल होने की सूचना है। वहीं, एक कचरा वाहन का शीशा भी टूट गया। स्थिति बिगड़ने पर डीएसपी और क्यूआरटी की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मानगो नगर निगम की कई कचरा गाड़ियां वसुंधरा एस्टेट के सामने स्थित जमीन पर कचरा डंप करने पहुंची थीं। इसी दौरान सौरव विष्णु छठ पर्व को लेकर लौकी वितरण करने वहां पहुंचे थे। जमीन पर कचरा गिराते देख उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोग किसी भी हाल में वहां कचरा डंप नहीं होने देने पर अड़े थे, जबकि वाहन चालक कचरा गिराने की जिद पर कायम थे। मामले की जानकारी मिलने पर मानगो नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर राहुल कश्यप भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ।

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से नगर निगम के एक वाहन चालक पर पत्थर फेंका गया। पत्थर लगने से चालक को हल्की चोट आई, जबकि वाहन का शीशा टूट गया। वहीं, चालकों ने मारपीट में दो लोगों के घायल होने का आरोप लगाया। घटना के बाद सफाईकर्मियों और वाहन चालकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पत्थरबाजी और मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।

दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का कहना था कि प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की जमीन पर कचरा डंप करना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सौरव विष्णु ने भी स्पष्ट कहा कि यहां कचरा फेंकने नहीं दिया जाएगा। वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि छठ पर्व के कारण कचरा उठाव और उसके निस्तारण में परेशानी हो रही है। फिलहाल कचरा डंप करने के लिए दूसरा विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अस्थायी रूप से यहां कचरा गिराया जाएगा और रात में हाईवा के माध्यम से उसे हटवा दिया जाएगा।

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

लगातार बढ़ते विवाद के बीच पुलिस और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद सहमति बनी कि नगर निगम फिलहाल वहां कचरा डंप कर सकता है, लेकिन उसी रात कचरे को हटाना अनिवार्य होगा। इसके लिए दो हाईवा वाहन किराये पर लेने का निर्णय लिया गया। वहीं, सौरव विष्णु की ओर से पत्थरबाजी में अपने लोगों की संलिप्तता से इनकार करते हुए वास्तविक दोषी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की गई। घटना से नाराज नगर निगम के कचरा वाहन चालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक पत्थर फेंकने वाला व्यक्ति सामने आकर माफी नहीं मांगता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक शुक्रवार से मानगो क्षेत्र में कचरा उठाव नहीं किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को शांत करा दिया गया है। हालांकि, चालकों की चेतावनी के बाद शुक्रवार को मानगो में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। अब देखना होगा कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन इस विवाद का समाधान कैसे निकालते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group